SITI NEWS TELANGANA
జాతీయం

सशस्त्र सीमा बल जवानों ने चावल की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा

सशस्त्र सीमा बल जवानों ने चावल की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा

अजीजुर्रह्मान /दैनिक सामना/खुनुवा

43वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी खुनुवा की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी के जवानों ने चावल की तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा। सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 556(53) के पास भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर जिसका नाम रमेश पुत्र जोगेंद्र प्रसाद निवासी- नीबी दोहनी,थाना- शोहरतगढ़, जिला- सिद्धार्थनगर को अवैध रूप से साइकिल द्वारा , भारत से नेपाल, चावल 592 किलोग्राम की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया।जब्त किए गए सामान के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा,जिला- सिद्धार्थनगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया ।
जब्ती के दौरान सीमा चौकी खुनुवा की स्पेशल पेट्रोलिंग पार्टी मे सहायक उप निरीक्षक श्याम लाल,मुख्य आरक्षी प्रकाश राय,पंकज कुमार,आरक्षी कमलेश कुमार शामिल रहे ।

Related posts

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग केसवार में ,जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

Web1Tech

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बक्शीश अली वारसी का हुआ आगमन,कई मदरसों का किया दौरा

Web1Tech

सिद्धार्थनगर में 03 मार्च को छटवे चरण में होंगे चुनाव, रहेगी सख्त पाबंदी

Web1Tech